शिक्षा से कोसों दूर यहां के विद्यार्थी,जानें पूरी कहानी


शिक्षा से कोसों दूर यहां के विद्यार्थी,जानें पूरी कहानी
*

कांडी-जैसा कि कहा जाता है कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं।किंतु यहां तो बच्चों के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ हो रहा है।बताते चलें कि कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत-पतहरिया में अवस्थित नव प्राथमिक विद्यालय चौखड़ी में 180 विद्यार्थि हैं।जबकि इस विद्यालय में म एक  शिक्षक अशोक राम हैं जो दो महिना से अकेला 180 बच्चों को संभाल रहे हैं। लेकिन वो इस विद्यालय में अकेला तनाव महसूस कर रहे हैं।  अब यह समझा जा सकता है कि बच्चों के भविष्य के साथ क्या हो रहा है।मुखिया रिंकी एवं  पति-मनोज कुमार चंचल ने इस विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण के पश्चात मुखिया रिंकी को घेर लिया ऑर जानकारी देते हुए कहा कि इस विद्यालय में शिक्षा की कमी का कारण शिक्षक हैं। हमारे स्कूल में एक गुरूजी हैं  हम सबको पढ़ाई नहीं हो पा रहा है।
मुखिया भी कंही की अगर 180 बच्चों के बीच एकल शिक्षक हों तो बच्चों को उठाने-बैठाने में ही पूरा समय व्यतीत हो जाएगा  तो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का क्या होगा। आश्वासन देते हुए मुखिया ने इस विरोध भी जताई ऑर कंही की सरकार का यह रवइया ठिक नहीं है।  जब यहाँ से मास्टर का ट्रांसफर हो गया तो दुसरे मास्टर को बहाल करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment