5 अक्टूबर 2018 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में 20 सूत्री कार्यक्रम का बैठक माननीय नगर विकास विभाग मंत्री सीपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न की गई उक्त बैठक में सर्वप्रथम माननीय मंत्री द्वारा जिले में योगदान किए हुए नए पदाधिकारियों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से परिचय प्राप्त किया गया इसके बाद बैठक की कार्यवाही संपन्न की गई बैठक के दौरान माननीय स्थानीय विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा जिले में बालू की गंभीर समस्या के बारे में बात उठाई गई माननीय विधायक ने बताया के जिले में बालों की समस्या गंभीर है जिसके कारण शौचालय निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण करना काफी कठिन हो गया है विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकरा के द्वारा बताया गया कि शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामलों में बालू का उठाव करने हेतु मुखिया एवं पंचायत सचिव को निर्देश दिया जाएगा कि कितना बालू का खबर निर्माण कार्यों में है उसी के अनुसार बालू उठाव का निर्देश दिया जाएगा जिससे समस्या में न्यूनता आएगी माननीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा बताया गया कि बालों की समस्या छोटे-मोटे कार्यों से नहीं हो रही है बल्कि इसकी सबसे बड़ी समस्या कालाबाजारी है जो यहां की बाल उठाकर सीमा पार दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है तथा यहां बालू का किल्लत हो चुका है अतः उन्होंने कहा कि सबसे पहले बालू के कालाबाजारी को रोकना आवश्यक है ताकि यहां बालू की कमी की समस्या खत्म हो माननीय मंत्री द्वारा इस बात पर सहमति बताइए तथा कालाबाजारी की समस्या को रोकना ही हल बताया। एक अन्य मामले में बात उठाई गई कि मनरेगा में वेंडर द्वारा पैसे में कटौती करके लाभुकों को दिया जाता है जिसमें मुखिया ही भंडार हैं तथा चेक के माध्यम से पेमेंट करते हैं लाभुकों के खाता में डायरेक्ट पेमेंट नहीं किया जाता है जिससे मनरेगा मजदूरों में रोष है इस पर माननीय मंत्री सी पी सिंह द्वारा कहा गया कि माननीय सदस्यों के द्वारा जब ऐसी बातें उठाई जाती है तो इस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो मीटिंग में बात रखने का क्या फायदा माननीय मंत्री सी पी सिंह द्वारा कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी इन सभी मामलों को गंभीरता से लें नहीं तो इसके खिलाफ प्रतिवेदन करेंगे 20 सूत्री के सदस्य जयदीप कुमार ने अस्पताल में आउटसोर्सिंग से कार्यरत कर्मियों को निर्धारित मानदेय से कम मानदेय मिलने की बात उठाई उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए कर्मियों को निर्धारित मानदेय से भी कम मानदेय का भुगतान किया जाता है जिसके कारण लोगों के बीच आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है उक्त मामले को माननीय मंत्री सी पी सिंह द्वारा सभी कर्मियों को सूचीबद्ध करते हुए इनकी समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया तथा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी कारण से आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखेगा कर्मियों को का मानदेय नहीं मिलना चाहिए बल्कि निर्धारित अनुमान ने राशि का भुगतान किया जाना चाहिए 20 सूत्री सदस्य मुरली श्याम सोनी के द्वारा डंडई प्रखंड का एक मामला उठाया गया जिसमें ट्रैक्टर को बालू धुलाई के लिए कालाबाजारी का कर रोक लिया गया इस पर माननीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बालू की कालाबाजारी इक्की दुक्की ट्रैक्टर से नहीं की जाती है बल्कि ट्रकों से बॉर्डर पार कराई जाती है तथा कालाबाजारी की जाती है उन्होंने बताया कि छोटे-मोटे आवश्यक कार्यों के लिए बालू की धुलाई किए जाने वाले छोटी गाड़ियों को रोक लिया जाता है जिसके कारण संबंधित प्रखंड अथवा पंचायत को ओडीएफ करने में परेशानी हो रही है जिसके चलते हैं संबंधित मुखिया पर दबाव बनाए जाती है तथा उनकी वित्तीय शक्ति भी छीन ली गई है जोकि गलत है तथा इसकी जांच कराते हुए संबंधित मुखिया की वित्तीय शक्ति पुनः लौट आने की बात कही माननीय मंत्री सीपी सिंह द्वारा कहा गया कि अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि बालों का काला बाजारी दूसरे राज्यों में ना हो पाए 20 सूत्री सदस्य मुरली श्याम सोनी द्वारा जिले में होने वाले रोजगार सेवक की नियुक्ति के बारे में भी बात कही गई जिस पर जवाब देते हुए निदेशक डीआरडीए गढ़वा ओनील क्लेमेंट ओड़िया ने बताया कि सभी कार्य प्रक्रिया के अंतर्गत है इस महीने यानी कि अक्टूबर के लास्ट महीने तक वे सभी चयनित रोजगार सेवकों को नियुक्ति पत्र देने की स्थिति में हो जाएंगे 30 सूत्री सदस्य एजाज अहमद द्वारा पारा शिक्षकों के तबादले के बारे में बात उठाई गई उन्होंने बताया कि पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा पारा शिक्षकों का तबादला नियम के विरुद्ध 20 से 25 किलोमीटर दूर कर दिया गया है जबकि उनका मानदेय काफी कम है जिससे उनके आगे आर्थिक स्थिति की समस्या उत्पन्न हो चुकी है उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने स्वयं नए जिला शिक्षा अधीक्षक से बात की जिस पर उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए सुधार करने की बात कही इस मामले के दौरान माननीय मंत्री एवं बीस सूत्री के अध्यक्ष सी पी सिंह द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक से पारा शिक्षकों के तबादले का नियम पूछा गया जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि 12 शिक्षकों का तबादला उनके पंचायत स्तर पर प्रखंड स्तर पर ही किया जा सकता है जिस पर माननीय मंत्री द्वारा कहा गया कि कोई भी काम अपने निजी फायदे के लिए नियम विरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए कोई भी अधिकारियों के द्वारा नियम विरुद्ध होकर विसंगति वाले कार्य न किया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए 20 सूत्री के उपाध्यक्ष सिंहेश्वर लाल अग्रवाल द्वारा महिला पारा शिक्षकों के तबादले के बारे में भी बात उठाई गई उन्होंने कहा कि महिला पारा शिक्षकों को तबादले में ढील देते हुए कम से कम दूरी पर स्थानांतरित किया जाए जिसके कारण अपने काम के साथ साथ घर परिवार का भी देखभाल कर सके 20 सूत्री के सदस्य एजाज अहमद द्वारा अनुराज डैम में उपलब्ध पानी से सिंचाई नहीं होने की समस्या को उठाई गई उन्होंने कहा कि यदि अनराज डैम के द्वारा पानी रिलीज कर दिया जाए तो सूखने वाले फसल बच जाएंगे तथा किसानों को नुकसान नहीं होगा उन्होंने इसके लिए माननीय मंत्री सीपी सिंह से अनुरोध किया माननीय मंत्री द्वारा सिंचाई विभाग से आए कार्यपालक अभियंता के द्वारा इस विषय पर पूछते हुए सफाई मांगी गई जिसके एवज में कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि डैम के पानी का वितरण फेज वाइज सिंचाई के लिए भिन्न भिन्न क्षेत्रों में किया जाता है जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में कुछ दिनों के लिए समस्या उत्पन्न हो जाती हैं माननीय मंत्री के द्वारा इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने हेतु कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया 20 सूत्री सदस्य राम सकल कोरवा द्वारा फसल बीमा का भुगतान नहीं होने पर बातें उठाई गई जिस पर माननीय मंत्री सीपी सिंह द्वारा सहकारिता विभाग के पदाधिकारी से इस बात की जानकारी पूछी गई परंतु संबंधित पदाधिकारी ने इस बात की जानकारी अभी तक नहीं होने की बात बताइए उन्होंने कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी के हाल में ही मृत्यु हो जाने के उपरांत नए पदाधिकारी ने यहां योगदान नहीं दिया है जिसके कारण उन्हें संपूर्ण जानकारी नहीं है इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए माननीय मंत्री एवं बीस सूत्री अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि यह बातें बहुत ही निराशाजनक है की आधी अधूरी जानकारी लेकर मीटिंग में बैठक की शोभा बढ़ाने लोग आया करते हैं जो कि ठीक बात नहीं है उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि अगले बार से होने वाले बैठकों में वहीं पदाधिकारी आय जी ने मामले से संबंधित संपूर्ण जानकारी हो तथा उक्त मामले की जांच करते हुए माननीय मंत्री ने फसल बीमा के राशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया नगर पंचायत अध्यक्ष नगर उंटारी विजयालक्ष्मी द्वारा बताया गया कि नगर उंटारी नगर पंचायत में सिटी मैनेजर मोहम्मद शाहिद हुसैन के द्वारा मनमानी किया जाता है वह नियमित कार्यालय नहीं आते हैं एवं बायोमैट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस भी नहीं बनाते हैं तथा रजिस्टर में भी अटेंडेंस महीने के किसी एक दिन में आकर पूरी कर देते हैं उनके कार्यक्रमों से तंग आकर नगर पंचायत के अध्यक्ष के द्वारा माननीय मंत्री नगर विकास विभाग सीपी सिंह से सिटी मैनेजर को बदलने की मांग की गई इस बार माननीय मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष नगर उंटारी विजयालक्ष्मी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप अपनी शिकायतें लिखित रूप में मुझे दीजिए इस पर कार्यवाही अवश्य होगी क्योंकि इसकी शिकायत मुझे पहले भी कई बार मिल चुकी है माननीय मंत्री के द्वारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण के द्वारा सिटी मैनेजर के कार्यक्रमों के बारे में पूछा गया जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने भी सिटी मैनेजर के कार्यक्रम स्थिति को विवादित बताया। माननीय मंत्री जी ने बताया कि इससे पहले मोहम्मद शाहिद हुसैन सिटी मैनेजर ने रांची में भी गड़बड़ी किया है जिसके कारण सजा के तौर पर ही उन्हें गढ़वा के सबसे अंतिम छोर नगर उंटारी में भेजा गया था परंतु आपके लिखित शिकायत दे देने से उस पर कार्यवाही करना आसान होगा तथा उसे बर्खास्त करने की कार्यवाही की जाएगी 20 सूत्री की सदस्य मीना देवी ने कांडी में बिजली की समस्या की बात उठाई तथा कहा गया कि कनेक्शन देने के नाम पर पैसे की भी उगाई की जाती है जिससे आम जनता में रोष का माहौल बना हुआ है इस बात का जवाब देते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि कार्य प्रगति पर है तथा पैसे की उगाही के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है इस पर माननीय मंत्री सीपी सिंह द्वारा 20 सूत्री सदस्य मीना देवी से कहा गया कि यदि पैसे की उगाही हुई है तो होने वाले अगले मीटिंग में आप मुक्त भोगी के साथ अथवा प्रमाण के साथ आएं जिस पर त्वरित कार्रवाई होगी 20 सूत्री सदस्य एजाज अहमद के द्वारा एनएच 75 के लिए गढ़वा शहर से बाईपास सड़क निर्माण के अंतर्गत आने वाले कब्रिस्तान की जमीन को छोड़कर बाईपास सड़क निर्माण कराने का माननीय मंत्री से अनुरोध किया गया जिस पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सुरेंद्र द्वारा बताया गया कि उक्त मामले से संबंधित लोगों के बीच ग्राम सभा कराई गई है जिसकी कार्यवाही अभी नहीं आई है उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की कार्यवाही के अनुसार उन्हें जो भी निर्देश दिए जाते हैं उसके अनुरूप ही कार्य किया जाएगा किसी भी प्रकार के विसंगति पूर्ण कार्य नहीं किया जाएगा। अंत में माननीय मंत्री नगर विकास विभाग सीपी सिंह के द्वारा बैठक की कार्यवाही संपन्न होने के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।*
**************************

No comments:
Post a Comment