दो समुदाय के लोगों में मामूली विवाद में मारपीट,मामला दर्ज
मझिआंव: बाजार पथ स्थित बस स्टैंड पर एक जूता दुकान में खरीददारी को लेकर एक पक्ष द्वारा की गयी छिटा कस्सी को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. जिसमे जोगिबीर गांव निवासी सहजाद हुसैन अंसारी का माथा फट गया.इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.इस घटना के बाद घायल के परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल में ले जाकर भरती कराया. इस सम्बंध में घायल ने बताया की वह जूता खरीद रहा था इसी बीच वार्ड पार्षद विवेक सोनी, धनञ्जय सोनी पिंकु सोनी एवं पवन कुमार ने उस पर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडे से मारकर माथा फोड़ दिया.इसे पुलिस ने थाना कांड संख्या 109/18,धारा 341,323,307,506 एवं 34भादवी के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
जबकि दूसरी ओर वार्ड पार्षद विवेक सोनी द्वारा थाना में दूसरे पक्ष पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं चपल खरीद रहा था, इसी बीच दुकान में बैठे रिजवान अंसारी, एवं आलमगीर आलम मुझे हिंदु नेता कहकर गलत ढंग से बहस करने लगे. ऐसी स्थिति देखकर मैं पवन कुमार के कपड़े के दुकान पर चला गया, जहां पर मुखिया शाबीर अंसारी की उपस्थिति में उक्त दोनों सहित आधा दर्जन लोगों ने गाली गलौज किया तथा मुझे मारने पर उतारू हो गए, और मैं अपना बचाव करने के लिए वहां से भाग गया.पुलिस द्वारा इसे कांड संख्या110/18,धारा341,232,504,506एवं34भादवी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.
इधर घटना की सुचना मिलने पर एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी मझिआंव थाना पहुंचे और स्थिति से अवगत हुए. और तत्काल नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.

No comments:
Post a Comment