प्रतिभा खोज परीक्षा में गुरूकुल पब्लिक स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं ने वंशीधर नगर अनुमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया


वंशीधर नगर : जिला पब्लिक समन्वय समिति की ओर से आयोजित 18 वीं प्रतिभा खोज परीक्षा में गुरूकुल पब्लिक स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं ने वंशीधर नगर अनुमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया

है। गुरूकुल पब्लिक स्कूल के निदेशक के मुताबिक परीक्षा के ग्रुप ए में अंजली चौबे ने प्रथम स्थान
प्राप्त किया। जबकि धु्रव प्रकाश, अनंता लक्ष्मी, स्रेहा कुमारी, आद्या जायसवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गु्रप बी में साक्षी चौबे ने प्रथम एवं किशु कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में अनु चौबे ने प्रथम एवं स्मृति पांडेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को स्कूल के निदेशक संगीता राज ठाकुर के द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में छात्र-छात्राओं के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किये जाने पर खुशी प्रकट करते हुये स्कूल के<br>
निदेशक एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही छात्र-छात्राओं को और बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। खुशी प्रकट करने वालों में डा राजमोहन ठाकुर, प्रधानाचार्य दीपक गिरी आदि कई<br>
शिक्षकों के नाम शामिल हैं।<br>

No comments:

Post a Comment