विश्रामपुर, पलामू : लालगढ़ 10 प्लस टू विद्यालय में मुख्यमंत्री जनसंवाद को ले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अच्छा व सच्चा देश के बने नागरिक : श्याम
 - लालगढ़ 10+2 विद्यालय में आयोजित की गई मुख्यमंत्री जनसंवाद पर जागरूकता कार्यक्रम

- बच्चों को दी गई परिवार, समाज व देश के प्रति उनके कर्तव्यों की जानकारी
फोटो कैप्सन : 10 प्लस टू विद्यालय में बच्चों को जनसंवाद की जानकारी देते जिला जन संवाद केंद्र के लोग व कार्यक्रम में शामिल विद्यालय की छात्र-छात्राएं
 विश्रामपुर, पलामू :  लालगढ़ 10 प्लस टू विद्यालय में मुख्यमंत्री जनसंवाद को ले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां बच्चों को परिवार,समाज व देश के प्रति उनकी जवाबदेही और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ हीं समाज में व्याप्त कुरीति को दूर करने व भ्रष्टाचार मिटाने में उनकी अहम भूमिका के बारे में भी बताया गया। विद्यालय में आयोजित जन संवाद जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमित शंकर ने की। जनसंवाद केंद्र से आये पदाधिकारियों से बच्चों को परिचय कराया। वहीं बच्चों को उनकी बातों को सुनकर अमल में लाने की सलाह भी दी। पलामू  मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र के श्याम किशोर पाठक ने कहा कि जनसंवाद केंद्र लोगों की समस्याओं को दूर करने  की दिशा में सरकार की ओर से उठाया गया एक सार्थक व कारगर कदम है। जहां किसी भी तरह की समाज, गांव, टोले, पड़ोस व अपनी परेशानी को लेकर शिकायत करें, इस पर चुप न रहें। बच्चे देश के भविष्य हैं, बच्चों की नेक सोच व उनकी इच्छा हीं देश व समाज को सही दिशा  देंगे। बच्चों को देश के अच्छे व सच्चे एक नागरिक बनने की सलाह दी। वहीं लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अति महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री जन संवाद पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों व अन्य लोगों को निशुल्क 181 नंबर पर समस्याओं को रखने की सलाह दी। जहां से शिकायत की गई समस्याओं का निवारण होता रहा है। साथ हीं सरकार की ओर से संचालित की जा रही सुकन्या समृद्धि योजना, लक्ष्मी लाडली योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, मातृत्व वंदना, जन वन, विकलांगता, श्रमिक पेंशन योजना, अम्बेदकर आवास, बिरसा आवास, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, कन्यादान योजना, पीएम सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला व उजाला योजना सहित अन्य कई योजनाओं की जानकारी दी गई। आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के अलावे शिक्षक अनिल कुमार पाठक, सहायक अंकित कुमार सिन्हा व श्याम प्रसाद सिंह मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment