आज नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी  केसरी एवं सिटी मैनेजर अब्दुल्लाह अंसारी ,सफाई प्रभारी बिंदु राम वार्ड पार्षद  सविता देवी ,ने नगर परिषद के 21 वार्डो में सभी पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। पंडाल के सभी पदाधिकारियों को स्वयँ खुद बात कर पूछा कि किसी भी प्रकार का सफाई, लाइट ,पानी ,कोई भी चीज की अगर दिक्कत हो तो तुरंत मुझे मेरे मोबाइल पर सूचना करें ।किसी भी परिस्थिति में नगर परिषद गढ़वा साफ सफाई से लेकर, एल इ डी लाइट से लेकर पानी की व्यवस्था तक इसके लिए नगर परिषद पूरी टीम को अपने कार्य में लगाई हुई है ।उन्होंने अपने सिटी प्रबंधक ,नजीबुल्ला अंसारी एवं सफाई प्रभारी बिंदु राम को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में सभी  पूजा पंडाल एंव उसके आने जाने वाले रास्ते को साफ सफाई रखेमइसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पूजा पंडाल में फोगिंग मशीन चलाने  एंव बिलीचिंग पाउडर छिड़काव  का निर्देश दिया।एंव सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारियों को बताया कि आप अपने अपने पंडाल को स्वच्छ रखे।स्थापना दिवस पर उन्हें जो सबसे स्वच्छ पंडाल रखेगा उसे नगर परिषद गढवा के द्वारा पुरस्कृत की जायेगी।

No comments:

Post a Comment