Manjhion. जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक मंगलवार को बाजार स्थिति अनिल कमलापुरी के आवास पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण दुबे ने की बैठक मे मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कामेश्वर दुबे उपस्थित थे उन्होंने डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी डीलरों के साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शोषण दोहन किया जा रहा है अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने हम सभी डीलरों को बराबर मूर्ख बनाने का काम कर रही है अब इसके लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे जिले के डीलरों को आह्वान करते हुए कहा कि डीलरों की जायज मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 25 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित डिलरो कि महासम्मेलन में भाग लेने की उन्होंने अपील किया है अंत में उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जेल भरो अभियान कार्यक्रम भी संपन्न किया जाएगा कहा कि डीलरों की महासम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगामी 24 एवं 25 तथा 26 सितंबर को जन वितरण प्रणाली की दुकान बंद रहेगा कहा कि इसके लिए जिले के समस्त पदाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से जन वितरण प्रणाली के दुकानदार बलराम मेहता. अनिल कमलापुरी. अक्षेबर विश्वकर्मा. प्रदुमन उपाध्याय. बृज बिहारी सिंह. उमाशंकर दुबे. धीरेंद्र प्रसाद. विनोद पांडे. रुस्तम अंसारी. जगदीश राम. लखन राम. भोला साह. राजू चौधरी. मानिकचंद प्रसाद. अर्श उद्दीन अंसारी.कुवंर साह सहित दर्जनों डीलर उपस्थित थे
प्रकाशित तिथि -
September 04, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment