सुना गया जनता दरबार में लोगों की समस्या



मेराल : प्रखंड कार्यालय के सामने पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन सभागार में सप्ताहिक मंगल दिवस के अवसर पर किया गया जनता दरबार का आयोजन जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने लोगों को समस्याओं को सुना साथ में अंचल अधिकारी राकेश कुमार सहाय ऐमो प्रभार भी उपस्थित थे सबसे अधिक राशन कार्ड संबंधी 67मामले जनता दरबार में आए पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने व नया राशन कार्ड बनवाने हेतु जुड़े मामले जनता दरबार में आए वही पेंशन से जुड़े 64 मामले जनता दरबार में आए जो पांच विधवा पेंशन 2 विकलांग पेंशन बाकी 57 बिरधा पेंशन सभी राशन व पेंशन मिला कर 131 मामले जनता दरबार में लिए गए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांचोपरांत कर सभी फार्म को स्वीकृत किया और जिला में भेजने की बात कही। इस मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी प्रखंड बाल कल्याण पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा प्रखंड किरानी सुनील कुमार प्रखंड पेंशन संबंधी रवि रंजन कुमार रिजवान अख्तर अंचल से रियासत अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment