मझिआंव
क्षेत्र के  तलसबरिया गांव में सोमवार की शाम अपने धान के खेत घूमने निकला नेयाजुद्दीन के 19 वर्षीय पुत्र मोजाहिद खान को उसी गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के कारण मारपीट कर घायल कर दिया।परिजनों को इसकी सूचना मिलने आनन-फानन में मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया।जहाँ उपस्थित रेफरल प्रभारी डॉ कमलेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इधर इस संबंध में घायल मोजाहिद खान ने उसी गांव के शेख सरवर अली,शेख असगरअली,बीबी नसीम आरा,शेख तौशील व शेख तौकीर के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन दे दिया गया है।दिये गए आवेदन में कहा गया है कि उपरोक्त लोगो ने किसी पुरानी रंजिश को लेकर जान मारने की नीयत से गड़ासा व लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दिया।जिसके कारण माथा फट गया व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट आई है।इधर इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा प्राथमिकी दर्ज हेतु घायल के द्वारा लिखित आवेदन दी गईं है।साथ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment