अवैध बालू ले जारहे तीन ट्रैक्टर जप्त




कांडी: कांडी पुलिस ने गुरुवार की सुबह अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह कोयल नदी से बालू का अवैध उठाव कर भंडरिया निवासी प्रबोध सिंह, सोनू सिंह व गुड्डू सिंह का ट्रैक्टर कांडी की ओर आ रहा था. जिसे सड़क निर्माण कंपनी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने पकड़ लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त तीनों ट्रैक्टरों का चालान कर दिया गया है .उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में कोयल व सोन नदी से अवैध बालू का उठाव नहीं होने दिया जाएगा. यदि शौचालय या प्रधानमंत्री आवास निर्माण में बालू का उठाव हो रहा है तो उसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचलाधिकारी का आदेश पत्र होना आवश्यक है. बताते चलें कि पंचायतों को ओडीएफ करने को लेकर युद्ध स्तर पर किए जा रहे शौचालय निर्माण व प्रधानमंत्री आवास निर्माण के नाम पर बालू उठाव जोरों पर है. इन सरकारी योजनाओं के बहाने सैकड़ों ट्रैक्टर प्रतिदिन सोन व कोयल से अवैध बालू का उठाव कर रहे हैं .जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लग रही है.

No comments:

Post a Comment