कांडी: हसन-हुसैन के शहादत की याद में मनाया जानेवाला मुस्लिम धर्मावलम्बियों का पर्व मुहर्रम प्रखंड में शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय सहित लमारी खुर्द , सेतो,अधौरा,सोनपुरा,कुरकुट्टा,पतीला,जमुआ,में आकर्षक ताजिया और सिफड़ के साथ जुलूस निकाला गया।कांडी बाजार भ्रमण के पपश्चात जुलूस जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में पहुँचा।जहाँ विभिन्न कमेटियों की ओर से लाये गये ताजिया सिफड़ का मिलान किया गया।मुश्लिम धर्मावलंबियों ने ताजिया,सिफड़ व आलम के साथ-साथ तिरंगा
झंडा भी लहराया. इसके बाद परम्परागत हथियारों का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक करतब दिखाया गया। इस दौरान लगाये जा रहे या अली या हुसैन के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। इस औसर पर खिलाड़ियों द्वारा कई हैरतअंगेज कारनामें दिखाए गये.इस्लामिया कमिटी कांडी द्वारा जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोगों को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया. मौके पर दंडाधिकारी गुलाम समदानी,मुखिया विनोद प्रसाद,उप प्रमुख प्रतिनिधि अशोक कुमार,सांसद प्रतिनिधि, दामोदर मेहता,हाजी आबिद हुसैन,नशीम खान,अमदज खान व पाले खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे. शाम में अपने-अपने कर्बलाहो में पहलाम की रस्मअदायगी की गई।
*मुहर्रम को लेकर पुलिस रही मुस्तैद*-इस मौके पर कांडी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी.थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, एसआई नवल पासवान व विनय कुमार सिंह सहित लगभग दो दर्जन जवान पूरे प्रखंड में शांति व्यवस्था में मुस्तैद रहे.


No comments:
Post a Comment