मोहर्रम इंतजामिया कमेटी


मेराल मुहर्रम पर्व के अवसर पर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी
के द्वारा मदरसा चौक के पास सुरक्षित व्यवस्था करते हुए मेराल के सभी टोले पूर्व टोला चरका पत्थर टोला दक्षिण टोला पश्चिम टोला ताजिया के लिए व्यवस्था बनाए गए जो भारी संख्या में भीड़ होने की वजह से मेराल थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी ने NH 75पर जाम को देखते हुए। आवागमन वाहनों को बाधित न हो सुरक्षा के लेहाज से मेराल हॉस्पिटल के बाईपास रोड से वाहनों को निकालने का प्रयास किया। मोहर्रम पर्व के अवसर पर कला दिखाने के लिए मोहर्रम इंतजामया कमेटी ने बुलाया जो यूपी से चलकर कलाकर आकर्षक खेल एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। सभी टोले से आए ताजिया काफी आकर्षक खूबसूरती देखने को मिला इस मौके पर उपस्थित गढ़वा मुख्यालय डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि मोहर्रम पर इमाम हुसैन की शहादत पर त्योहार मनाया जाता है बड़े हर्षोल्लास के साथ हिंदू मुस्लिम मिलकर मेराल में मना रहे हैं यह मुझे देखने को मिला इमाम हुसैन की बलिदानी को भुलाया नहीं जा सकता चुकीं यह बलिदान कोई संपत्ति के झगड़े की नही थी यजिदियों से जूल्म अत्याचार के खिलाफ थी उन्होंने जुल्म के आगे झुकना गवारा नहीं किया उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी पेश कर दी हम सब भी उनके मार्गदर्शन पर चलकर जुल्म और अत्याचार के लड़ाई को कभी जीतने नहीं देंगे्। मेराल  के प्रशासन को मैं धन्यवाद देता हूं यहां के मोहर्रम इंतजामयां कमेटी को भी धन्यवाद देता हूं जो सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए हैं बिल्कुल शांत माहौल में बाहर से आए कलाकार अपना कला को प्रदर्शन कर रहे है प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी मोहर्रम इंतजाम या कमेटी को बधाई दिया और कहा कि हमारा पोस्टिंग फिलहाल मेराल में हुआ है इसलिए यहां के स्थिति से अवगत नहींं मुहर्रम त्योहार के अवसर पर हिंदू मुस्लिम को एक होकर त्यौहार मनाते देख बड़ी खुशी हो रही है। वहीं अंचल अधिकारी राकेश कुमार सहाय ने कहा कि मेराल के लोग बड़े ही शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाते हैं आज मोहर्रम पर्व के अवसर पर मोहर्रम इंतजा मियां कमिटी वयवसथा बनाई है इसके लिए बधाई के पात्र हैं इमाम हुसैन की शहादत पर बड़े हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मना रहे है इसी तरह आगे भी मिल जुलकर मनाएं। मेराल दक्षिणी के पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय भगत ने कहा कि मेराल में हिंदू मुस्लिम मिलकर मुहर्रम व दशहरा मनाने का काम करते हैं यहां पर किसी तरह का कोई समस्या नहीं आता यहां के जनता में खासियत रहा है। मौके पर मेराल प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी एस आई गिरवर दास आशुतोष कुमार सिंहा मेराल दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अतहर अली मेराल व्यवसाय संघ के उपाध्यक्ष इमाम अंसारी संजय तिवारी बलराम शर्मा रामा शंकर चौबे जहूर रंग से आज प्रमोद कुमार असलम अंसारी श्रीकांत पांडे सदर मुख्तार अंसारी सहित मेराल के गणमान्य व्यक्ति एवं महिला पुरुष काफी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment