गढ़वा: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलुवाई समाज के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती धुमधाम से मनाया गया। शहर के कचहरी रोड स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी मंे अवस्थित सामुदायिक भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में गढ़वा जिला के अलावे झारखंड प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों कांे संबोधित करते हुए विशिष्ट अथिति नप अध्य्क्ष पिकी केशरी ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संगठित होने की आवश्यकता है। जब तक संगठित नही होंगे, समाज का विकास होना असंभव है। उन्होने कहा कि समाज के लोगों को शैक्षणिक, राजनैतिक के साथ- साथ सभी क्षेत्रों में बेहतर करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि समाज के लाेगों को स्वतंत्र हाेकर व्यवसाय करने की जरूरत है। किसी के दबाव मंे किसी तरह का कार्य न किया जाए। जेबीएम के जिला अध्य्क्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि समाज में फैली कुरितियों को दूर करने की बात कही। उन्होने कहा कि समाज में दहेज प्रथा, शराब, नशाखोरी जैसी बुराईयां फैली हुई है। इसे दूर करने की जरूरत है। तभी समाज बेहतर कर सकता है। पूर्व जिला परिसद सदस्य मेराल उतरी सह बसपा गढ़वा बिधान सभा प्रभारी सह गढ़वा बिधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ बिरेंन्द्र शाह ने कहा कि आज काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए हैं। इससे साबित होता है कि समाज के लोग पूर्व की अपेक्षा वर्तमान समय में काफी जागरूक हुए हैं। सहदेव प्रसाद ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा के बिना कोई भी समाज बेहतर नही कर सकता है। इसके बाद आदि लोगो ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मधेशिया ने किया। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष विजय मधेशिया, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, जगनारायण प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, महामंत्री केदार, महामंत्री मिंटू मद्धेशिया, प्रखंड अध्यक्ष सोनू मद्धेशिया युवा समिति के अध्यक्ष मधुर मद्धेशिया उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद महामंत्री अंतू मद्धेशिया मनदीप कुमार दीपक कुमार छोटू कुमार अविनाश कुमार कन्हैया कुमार रुपेश कुमार वीरेंद्र कुमार रंजीत कुमार गोपाल प्रसाद दिव्य प्रकाश रघुबीर रवि रंजन विनोद प्रसाद अनिल प्रसाद शंभू प्रसाद अनिल बदामी मनोज प्रसाद, , अनिल प्रसाद झारखंड लाइट, आशीष कुमार, मीना देवी, गायत्री देवी, आदि ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन कर किया।
कई कार्यक्रम किए गए आयोजित: जयंती समाराेह के अवसर पर कुर्सी रेस, मेंहदी प्रतियोगिता, वैवाहिक परिचय, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे बच्चियां: जयंती समारोह के अवसर पर समाज के उत्कृष्ट बच्चे बच्चियों जैसे संस्कृति कर्यक्रम में प्रथम अर्पित दीपाली, द्वितीय अनुराधा कुमारी, तृतीय रानी व रिया को दिया गया। पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाषण में प्रथम अंजलि कुमारी, द्वितीय रागिनी कुमारी तृतीय आयूषी कुमारी व कुर्शी रेश में नीतू गुप्ता, निबंधन में प्रियंका कुमारी, सामान्य ज्ञान में आदित्य कुमार सहित आदि लोगो को भी समानित किया गया अवसर पर मैट्रिक, इंटर व स्नातक की परीक्षा में उत्कृष्ट करने वाले छात्र- छात्राआंे को सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment