*जिला जनसंपर्क कार्यालय, गढ़वा*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*19 सितंबर, 2018*
******************
दिनांक 19 सितंबर 2018 को केतार प्रखंड के परसोडिह पंचायत के चौपाल में मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र द्वारा जनता को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
जन जागरूकता कार्यक्रम में रांची से अटल पाण्डेय, गढ़वा जिला शिकायत निवारण समन्वयक दुर्गा प्रसाद और जनसंवाद कर्मी रमाकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।अटल पाण्डेय ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। 23 सितंबर से झारखंड से प्रारंभ हो रही आयुष्मान भारत योजना जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री के द्वारा झारखण्ड राज्य से की जाएगी, उसके बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया की बहुत कम प्रिमियम में ग्रामीणों का स्वास्थ्य बीमा होगा। जब बीमीत व्यक्ति बिमारी का शिकार होगा तो सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में ईलाज, जांच और दवा मुफ्त में प्रदान कि जाएगी।
कार्यक्रम में अन्य कई योजनाओं के बारे में बताया गया, जिनमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, कन्यादान योजना, फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, पारिवारिक लाभ योजना, दुधारू पशु योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित 20 से ज्यादा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
दुर्गा प्रसाद ने मुख्यमंत्री जनसम्वाद, उसकी कार्यप्रणाली के बारे में और शिकायत दर्ज करने के विभिन्न माध्यमों के साथ टाल-फ्री नम्बर 181 के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि 181 का उपयोग केवल शिकायत करने के लिए नहीं किया जाता है बल्कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं तत्काल सहायता के लिए भी किया जा सकता है। प्रत्येक मंगलवार को मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल द्वारा एवं महीने के अंतिम मंगलवार को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा शिकायतों की समीक्षा की जाती है। रमाकांत प्रसाद ने मातृत्व वंदना योजना के बारे में बताया, जिसमें ₹6100 लाभार्थी को मिलता है जिसका पंजीकरण आंगनबाड़ी सेविका या सहीया के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र में कराया जाता है। जिसका भुगतान गर्भवती महिला को जच्चा बच्चा स्वस्थ होने के उपरांत दिया जाता है। डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में डाला जाता है। तथा प्राकृतिक आपदा जैसे बज्रपात से मृत्यु होने पर2 लाख से 4 लाख रुपए की राशि मृतक के आश्रित को दिया जाता है।
परसोडीह पंचायत के मुखिया अनिल कुमार पासवान एवं पंचायत सेवक राम सुरेश राम ने कहा की प्राथमिक स्तर पर आप अपनी शिकायत हमारे स्तर पर दर्ज कराएं। हम समाधान का हर सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री और जनसम्वाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताए कि इस प्रकार के कार्यक्रम कराने से जनता जागरूक होगी, अपने अधिकार और कर्तव्यों को समझेगी। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी से हम जैसे लोग भी अवगत हुए जिनके बारे में बस नाम सुने थे।सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में कई पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जल सहिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे*
*****************************
*#TeamPRD(Garhwa)*

No comments:
Post a Comment