मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में

आज दिनांक 22.09.18 को मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा चल रहा 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ यासीन अंसारी के आवास पर एक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता अदयाशंकर पांडेय ने की।
इस बैठक में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिया गया। 1.मदरसा रोड, स्टेशन रोड वार्ड नं 03 में डस्टबिन के अभाव को देखते हुए गढ़वा नगर परिषद को जल्द से जल्द डस्टबिन लगाने हेतु एक आवेदन पत्र दिया जाएगा।
2. हर रविवार सुबह 7 से 8 बजे तक सफाई जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
3. हर माह का पहला रविवार को स्वयं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
और भारत सरकार द्वारा चल रहा 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान को लेकर मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 30 सितंबर को सुबह 7 से 8 सफाई जागरूकता अभियान चलाने के बाद सुबह 9 बजे से मदरसा रोड रेलवे लाइन से चेकनाका तक सामूहिक रूप से सफाई की जाएगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ यासीन अंसारी, ड्रग एसोसिएशन अध्यक्ष अदयाशंकर पांडेय, जिला सदर मदनी खान, वार्ड पार्षद रेणु देवी, लॉयंस क्लब गढ़वा सिटी के सचिव डॉ अशोक सोनी, ब्राइट फ्यूचर स्कूल के निर्देशक अशोक विश्वकर्मा, झा मु मो जिला उपाध्यक्ष डॉ असजद अंसारी, डॉ एम एन सिद्दकी, फैजुल्ला खान, हकीमुल्ला खान, अब्दुल रऊफ, यहिया खान, शमीम अंसारी, हामिद खान, डॉ रशीद अनवर, मयंक कुमार, संतोष कुशवाहा, ब्रह्म देव शर्मा, और कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment