--बरडीहा प्रखंड के एकीकृत पारा शिक्षक  संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने अपने साथी मृतक पारा शिक्षक ब्रह्मदेव यादव के विधवा पत्नी लखपतिया कुंवर को 30 हजार की सहयोग राशी प्रदान कर मानवता का मिशाल कायम किया है।इस संबंध में पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश विश्कर्मा ने कहा कि अगर सरकार के द्वारा मृतक पारा शिक्षक साथियों के आश्रितों को किसी अगर किसी प्रकार की सहयोग नही करती है,तो उसके बावजूद भी पारा शिक्षक संघ की ओर से आगे भी मृतक साथियों के आश्रितों को भरपूर सहयोग होता रहेगा।विदित हो कि पिछले 14 सितम्बर को मवि लोका के पारा शिक्षक ब्रह्मदेव यादव की मौत कैंसर नामक बीमारी से ईलाज के अभाव में हो गईं थी।इस दौरान महेंद्र पांडेय,लल्लू राम,धर्मेंद्र कुमार पाल,अम्बिका भगत,प्रदीप कुमार पांडेय, हंस कुमार, रघुवंशी यादव,अरविंद कुमार,जितेंद्र कुमार,सुदामा राम,प्रागेश पांडेय एवम संजय प्रजापति आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment