छोटा जुलूस निकाला गया.



मझिआंव:मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय द्वारा बाजार पथ में गुरुवार को छोटा जुलूस निकाला गया.
जुलूस बस स्टैंड मस्जिद से निकलकर झंडे बैनर के साथ मुख्य बाजार पथ एवं तीन मुहॉन होते पुराने नगर पंचायत कार्यालय तक गया जहां से पुनः मस्जिद के पास आकर समाप्त हुआ.
 जुलूस समापन के बाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने भारी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर सड़कों पर फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी थाना से निकलकर मुख्य पथ में ब्लॉक मोड़, बाजार,तीन मुहान एवं बस स्टैंड होते पैदल मार्च करते हुए पुराने अस्पताल तक पहुंचे. जहां से पुनः दूसरे रास्ते से वापस थाना वापस लौट गए. इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फ्लैग मार्च किया गया.समाज मे शांति बहाली के लिए समय समय पर फ्लैग मार्च करना जरूरी होता है. इन्होंने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की.

No comments:

Post a Comment