मेराल : प्रखंड के मेराल पश्चिमी पंचायत के मुखिया देवी शरण पंचायत के सभी कर्मियों को पंचायत भवन सचिवालय में स्वक्षता ही सेवा कार्यक्रम के तहत लोगों को दिया प्रशिक्षण। साथी ही साफ सफाई के बारे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका जल सहिया प्रतिनिधि बीमारी से दूर रहने के लिए तथा स्वस्थ रहने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है की पंचायत के अंदर गली मोहल्ला गांव घर अपने निजी आवास के इर्द-गिर्द सरकारी भवन धर्मस्थल चौक चौराहे साफ सफाई करना होगा। महात्मा गांधी के सपनों को तथा प्रधान मंत्री के सफल अभियान पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरूक होने तथा लोगों को जागरुक करने की जरूरत है और एक घंटा श्रमदान देकर साफ सफाई करने में रूचि बढ़ाए। वही पंचायत सचिव ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4 वर्षों से लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर बीमारी को दूर करने तथा भारत को स्वच्छ भारत बनाने के लिए यह अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाने का केन्द्र से लेकर पंचायत स्तर तक आदेश प्राप्त है। इसके लिए हम लोग अपने पंचायत सचिवालय से स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। और पंचायत को स्वच्छ बना कर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर गांधी जयंती मनाएंगे। इस मौके पर समाज सेवी जफीर अंसारी सरवन राम सुनील पासवान अख्तर अंसारी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
प्रकाशित तिथि -
September 20, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment