गढ़वा : गढ़वा रंका मार्ग के अनराज घाटी में बुधवार को ट्रक और बाईक की टक्कर में 45 वर्षीय आशा देवी की मौत हो गयी। उक्त महिला अपने पति राजेन्द्र मुंडा के साथ अपने मायका रमकंडा जा रही थी। प्राप्त सूचना के अनुसार रमना के सपही निवासी उक्त महिला अपने पति के साथ उक्त मार्ग से बाईक द्वारा अपने मायका जा रही थी। इसी क्रम में अनराज घाटी में बाईक की टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गयी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
अनराज घाटी में ट्रक और बाईक की भिड़ंत, पति के साथ मायका जा रही महिला की मौत
प्रकाशित तिथि -
September 20, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment