कांडी : स्थानीय मां गायत्री भारत गैस ग्रामीण वितरक द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 16 सितंबर को एलपीजी कनेक्शन का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान कांडी प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाला दुबे ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने पहली बार आधी आबादी की तकलीफों पर ध्यान दिया। माताओं बहनों को कम उम्र में अंधी होने से बचाने का अति महत्वपूर्ण अभियान युग पुरुष नरेंद्र मोदी ने शुरु किया। कहा कि पहले से सूचीबद्ध लोगों के साथ साथ सूची से बाहर के लोगों को भी उज्जवला प्लस योजना में गैस प्रदान किया जाएगा। कहा कि गैस के लिए किसी को एक पैसा देने की जरुरत नहीं है। कोई पैसा मांगे तो बेधड़क इसकी जानकारी दें। डरें नहीं कि नाम बताया तो गैस नहीं मिलेगा। ऐसी कोई बात नहीं है। गैस कनेक्शन, सीलिंडर, चुल्हा, रेगुलेटर, पाईप आदि पानेवाली 22 गृहिणियों में अमरावती देवी, मानमति देवी, उषा देवी, रुबी देवी, रेणु देवी, प्रमिला देवी, ललिता देवी, अनिता देवी, गीता देवी, सविता देवी, नीलम देवी, जासो देवी, संगीता देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, बसंती देवी, कमला देवी, शारदा देवी, रीना देवी, लालो देवी व संगीता देवी के नाम शामिल हैं। इस मौके पर एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव सिंह, अंजनी कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment