।बैठक में मुहर्रम का पहलाम स्थल कांडी, सनपुरा, सोनपुरवा, लमारी खुर्द , पतिला सहित अन्य स्थलों पर किसी तरह अप्रिय घटना नहीं होने को लेकर बीडीओ ने दोनो समुदाय के लोगों से सहयोग करने का अपिल किया। बैठक में भुड़ुआ जयनगरा का मुद्दा छाया रहा। भुड़ुआ जयनगरा गांव के एक समुदाय के लोगों ने बताया कि हमलोगों को मुहर्रम मनाने में दूसरे समुदाय के लोग बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। वहीं उस गांव के निवासी व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बजरंगी मेहता ने बताया कि निर्धारित स्थान जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोग हमेशा से मुहर्रम मनाते आये हैं, उस स्थल पर मुहर्रम मनाये, किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं है ।उन्होंने कहा कि मात्र 4 डिसिमील जमीन ही मुस्लिम समुदाय का है, लेकिन 4 डिसिमील जमीन 4 एकड़ कैसे हो सकता है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने दोनों पक्षो से एक दूसरे से सहयोग व शांति पूर्ण तरिके से त्योहार मनाने की अपील किया व कहा कि जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है , जो निर्धारित स्थल है उस स्थल पर त्योहार मनायें। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगी। बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दूबे ने भी जयनगरा भुड़ुआ गांव के दोनों समुदायों से शांतिपूर्ण तरिके से त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि एक दिन खड़े हो जाने से किसी की जमीन नही हो जायेगी, जमीन का निर्णय न्यायालय ही करेगी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, एस आई राबिंसन मुन्डरी , एएसआई नकीइमाम खां, निर्मल कुमार साहु , विनय सिंह, ददन साह, मुखिया अनिता देवी, विनोद प्रसाद, करार हुसैन, शाहाबुदीन अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, मनोज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment