स्वछता रैली निकाली गई ।

आज दिनांक 16.09.2018 दिन रविवार को नगर परिषद के द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी के नेतृत्व में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वछता रैली निकाली गई । यह रैली नगर परिषद कार्यलय से होते हुए सहिजना मोड़ ,मैन रोड,रंका मोड़ मझिओं मोड होते हुए , बस स्टैंड में जागरूकता सभा   की गई ,जिसमे सभा को सम्बोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि हमे प्रतिदिन अपने वार्ड ,मुहल्ले,गल्ली एंव घर,दुकान को एक घण्टे प्रतिदिन अपने से श्रम दान  करनी चाहिए। जिससे कि गढवा नगर परिषद स्वच्छ एंव सुंदर बनेगा,किसी प्रकार की बीमारी नही होगी। इस मोके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य  अलख नाथ पांडेय ने कहा कि हमे मंदिर,मस्जिद, सभी जगहों की सफाई होनी चाहिए 25% जानवर पोलोथिन खाकर मर गई।इस मोके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी ने कहा कि 46000 हजार जनता है 46 स्वीपर सफाई नही कर पाएगी। जब तक हम सब सभी जनता को मिलकर सफाई नही होगी।हम सबो को मिलकर सफ़ाई करनी होगी। वार्ड पार्षद संजय कुशवाहा ने कहा कि हम सभी एक एक नागरिक को इसमे योगदान देनी होगी। ये नही की हमारा स्वीपर सफाई करके जाय और इधर हम लोग फिर से गंदगी कर दे।अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि आज का उद्देश्य है कि बीमारी न फैले ,मानिए प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सफाई अभियान में लगे है। इस बीमारी से एक ब्यक्ति को एक साल में 6000 हजार रुपया गन्दगी से खर्च होती है।प्रधानमंत्री का सोच है कि 2 अक्टूबर को हमारा पूरा भारत वर्ष सफाई के मामले में नंबर वन बनें।इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय कुशवाहा,विनोद कुमार, अंजू देवी,मुकेश कुमार,सिटी प्रन्धक नजीबुल्ला अंसारी

No comments:

Post a Comment