नप अध्यक्षा सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई


मझिआंव:----मुहर्रम त्योहार को शांति पूर्ण मनाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में नप अध्यक्षा सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
।इस दौरान दोनों समुदाय के गणमान्य लोग मुख्य रुप से उपस्थित थे।सर्वप्रथम थाना प्रभारी विनय कुमार ने मुहर्रम ताजिया कमिटी के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियो से समीक्षात्मक जानकारी ली।इस दौरान कूछ लोगो के द्वारा मुहर्रम के जुलूस निकलने वाले रास्ते मे पेड़ पौधों की टहनियों व सड़क पर पुरानी गाड़ी खड़ी कर रास्ते को अवरुद्ध करने का समस्या बताया गया।इसको त्वरित निदान करते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि वैसे स्थानों पर पुलिस गस्ती दल को भेज कर शांतिपूर्वक टहनियों को साफ करवा दिया जाएगा।साथ ही उन्होंने ताजिया मुहरम कमिटी के लाइसेंस व गैर लाइसेंस धारी सदस्यों को रिनुअल एवम नए सिरे से लाइसेंस बनाने का लिखित आवेदन सभी कागजात के साथ सोमवार तक हरहाल में थाना में जमा करने का निर्देश दिया।ताकि ससमय लाइसेंस उपलब्ध कराया जा सके।साथ ही उन्होंने कहा कि बिना सूचना के गैर लाइसेंस धारी जगहों पर जुलूस के दौरान किसी प्रकार का विवाद होने पर उस कमिटी के सभी सदस्यों पर कानूनी करवाई की जाएगी।कहा कि किसी प्रकार की विवाद होने व अशांति फैलाने की सूचना तत्काल थाना को दे।कहा कि सभी संभावित स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।इधर नप अध्यक्ष सुमित्रा देवी व पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ राय ने दोनों समुदाय के लोगो से मुहर्रम त्योहार को मिलजुल कर शांतिपूर्ण व भाईचारगी के साथ मनाने की अपील की है।इस दौरान उप प्रमुख विनोद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष प्रसाद,सीआई राजेन्द्र कुमार ओझा,मुखिया बीबी मशरुन निशा,शकील अहमद, सत्येंद्र सिंह,एसएन त्रिपाठी,अब्दुलरब खान,बीडीसी राजेन्द्र राम,शाहिद अनवर खान,प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,शेख उमरुद्दीन, सदर मंसूर खान सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment