विश्रामपुर में मशाल जुलूस निकाला


.एकीकृत पारा शिक्षक संघ के राज्य इकाई के निर्देशानुसार प्रखंड इकाई ने विश्रामपुर में मशाल जुलूस निकाला जुलूस जनता उच्च विद्यालय परिसर से शुरू होकर चौक-चौराहों पर घूमते हुये बस स्टैंड पहुंचा.जहां संघ ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया.नुक्कड़ सभा मे संघ के नेता-कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे.पारा शिक्षकों के समर्थन में कांग्रेसी नेता सह पूर्व विस प्रत्याशी अजय दुबे भी उतरे.श्री दुबे मशाल जुलूस में भी शामिल हुये.सभा मे अजय दुबे ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा का अलख जगाने वाले पारा शिक्षकों को स्थायी करते हुये उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिये.मौके पर संघ के प्रादेशिक नेता सिंटू सिंह,जयराम पासवान,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनोज शुक्ला,रवि कांत किशोर,मनोज राम,उदेश्वर सिंह,कामेश्वर पाल,अनीश अंसारी,शमशेर अंसारी,इकबाल अंसारी,संतोष केशरी, विष्णु राम सहित कई पारा शिक्षक मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment