प्रथम बैच के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते आरसीआईटी के निदेशक ईश्वर सागर चंद्रवंशी
विश्रामपुर, पलामू : बेहतर भविष्य के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित कर पाठ्यक्रम को पूरा करें। छात्र स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं। बस केवल अंदर छुपी हुई ज्ञान रूपी अभिलाषा को बाहर निकालने की जरूरत है। आप सभी की मेहनत ही भविष्य को सुनहरा बनाएगा। इसके लिए संस्थान योग्य व अनुभवी प्राध्यापकों के देखरेख में शैक्षणिक कार्य पूरा करा रही है। उक्त बातें आरसीआईटी के निदेशक ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने कहा। वे बुधवार को रामचंद्र चंद्रवंशी पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के प्रथम बैच के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहां की गरीब व मेधावी छात्र छात्राओं को संस्थान की ओर से सदैव सहयोग की जाती रही है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी, जिला मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव , प्रिंसिपल अहमद अफजल अली , प्रोफेसर श्वेता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रिंसिपल अफजल अली ने बताया कि 3 वर्षीय डिप्लोमा की पढ़ाई पूरा करने के बाद प्राइवेट सेक्टर या गवर्नमेंट सेक्टर में कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं बन जाती है। ऐसी अवसर का लाभ छात्र-छात्राएं जरूर उठाएं। कहां किस संस्थान में पहली बार तीन ब्रांच की पढ़ाई हो रही है। जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिक व मैकेनिक इंजीनियर की पढ़ाई शामिल है। इसे पूरा कर देश के किसी भी कोने में अपनी नौकरी सुलभ कर सकते हैं। मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने कहा कि अब बच्चों को टेक्निकल पढ़ाई के लिए दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय छात्र कम खर्च में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। रामचंद्र चंद्रवंशी पॉलिटेक्निक कॉलेज गरीब अभिभावक व बच्चों के लिए के लिए वरदान साबित हो रहा है। मौके पर धीरेंद्र कुमार ,सुनील कुमार, राकेश कुमार, शशि रंजन, हरिओम शर्मा ,सौरव आनंद ,रितेश कुमार सहित छात्र-छात्रा उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment