विश्रामपुर नप को राज्यस्तरीय स्वच्छ्ता प्रशस्ति-प्रमाणपत्र मिला


विश्रामपुर- नप को समय पर खुले में शौचमुक्त करने व स्वच्छ्ता के मानदंड के पालन करने के लिए  राज्यस्तरीय स्वच्छ्ता प्रमाणपत्र से नवाजा गया। नगर विकास व आवास विभाग द्वारा  प्रोजेक्ट भवन रांची मेंआयोजित स्वच्छ्ता सर्वेक्षण कार्यशाला में स्थानीय नप के सभी20 वार्ड के ओडीएफ होने तथा इसके बेहतर फॉलो अप किये जाने को लेकर  मुख्य अतिथि सह सूबे  के सीएम रघुवर दास ने  कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव को स्वच्छ्ता प्रमाण पत्र का प्रशस्ति पत्र सौंपा।इस मौके पर नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सीपी सिंह के अलावा स्थानीय नप के उपाद्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व सिटी मैनेजर निखिल किरण भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment