विश्रामपुर,पलामू : लगातार दो माह से बिजली नही मिलने से नाराज दर्जन भर गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने मंगलवार को बी मोड़ स्थित विद्युत सप्लाई सब स्टेशन का घेराव किया। ग्रिड का घेराव व प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो महीने से दर्जन भर गांव में बिजली की आपूर्ति बंद है। इस घेराव व प्रदर्शन में छिपादोहर कला,छिपादोहर खुर्द,नवाडीह कला,तमदगा,हतायी, बंदुआ, टाटी पत्थर,मंहगाई,तुलबुला,आरापुर व कोरटा गांव के ग्रामीण शामिल थे.घेराव व प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नव जवान संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा ने बताया कि स्थानीय बिजली मिस्त्री फॉल्ट होने का बहाना कर के विश्रामपुर से ही कनेक्शन काट देते है। जब विद्युत आपूर्ति में कही गतिरोध है तो उसे मरम्मत कर दूर किया जाना चाहिये। न कि दर्जन भर गांव को अंधेरे में धकेल देना चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति नियमित रूप से शुरू नही की जाती तो बाध्य होकर ग्रिड में ताला बंदी किया जायेगा।.ग्रामीणों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर उक्त सभी गांवो में तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मौके पर कुंभी कला पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह,पूर्व नप अध्यक्ष देवनारायण सिंह,बलराम सिंह,रामु मिश्रा,भानुप्रताप सिंह,नीरज मिश्रा,पहलवान सिंह,कुणाल सिंह,विनय सिंह,ललन सिंह,लक्ष्मण सिंह खेरवार,उदय यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment