मझिआंव:गायत्री परिवार प्रज्ञमंडल द्वारा प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह के निर्देशन में परिखा विश्वकर्मा के आवास पर गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य का दीप यज्ञ के माध्यम से जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर टोलीनायक शिक्षक शिव प्रसाद ने कहा कि आज ही के दिन 20सितम्बर1911को धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म हुआ था. गुरुदेव ने धरती को ही स्वर्ग बनाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की.वे स्वयं महाकाल के अवतार थे. तभी तो उन्होंने अल्प समय में ही तैतीस सौ आध्यात्मिक पुस्तकों की रचना कर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया.गुरुदेव ने कहा है कि मैं हमेशा अपने पुस्तकों के रूप में आप सबों के साथ रहूंगा.एक दिन ऐसा आएगा कि धरती पर सभी लोग आध्यात्मिक होंगे और सारी धरती एक ही घर होगा. और जो समय के साथ अपने को नही बदलेगा उसे स्वयं महाकाल बदल देंगे.कार्यक्रम में गुरुदेव के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.
इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुन्ज हरिद्वार के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर प्रारम्भ होने वाले"ब्यसन मुक्त भारत अभियान"कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई.
दीप यज्ञ में बिरेन्द्र सोनी एवं देवमुनी विश्वकर्मा द्वारा कर्मकाण्ड कराया गया. मौके पर रामबेलास प्रसाद, राघव विश्वकर्मा, फुलझरी देवी, धर्मशीला देवी सहित कई गायत्री परिजन उपस्थित थे.


No comments:
Post a Comment