शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम का त्यौहार मनाने को लेकर


कांडी : कांडी थाना  क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम का त्यौहार मनाने को लेकरगुरुवार को कांडी पुलिस ने कांडी बाजार सहित लमारी खुर्द,लमारी कला,खुटहेरिया,सेतो,अधौरा,कुरकुट्टा,जयनगरा तथा खरौंधा में फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने थाना मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में  फ्लैग मार्च  किया. थाना प्रभारी नें  लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ   मोहर्रम का त्यौहार मिल जुलकर मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एएसआई राबिंसन मुन्डरी , एएसआई नकीइमाम खां, निर्मल कुमार साहु , विनय सिंह मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment