विश्रामपुर व रेहला में स्वच्छता अभियान

> नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान,निकाली जागरूकता रैली
> लोगो को स्वच्छता का दिलाया गया शपथ
फ़ोटो कैप्सन :- स्वच्छता का शपथ लेते लोग
प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :-
स्वच्छ भारत मिशन के चार वर्ष पूरे होने पर विश्रामपुर नगर परिषद ने विश्रामपुर व रेहला में स्वच्छता अभियान चलाया.इसके तहत सबसे पहले जागरूकता रैली निकाली गई.लोगो को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया.इसके बाद नप अधिकारियों,नप प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगो ने झाड़ू उठाकर साफ-सफाई भी की.नगर परिषद के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अम्बेसडर प्रो• नंदलाल शुक्ला ने लोगो को स्वच्छता का शपथ दिलवाया.लोगो को सप्ताह में दो घण्टे श्रमदान कर स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करने का वादा भी लिया गया.नगर प्रबंधक निखिल किरण ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के चार वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है.लोगो को स्वच्छता ही सेवा है का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है.यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा.कार्यक्रम में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष अनिल पांडेय,प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,विधायक प्रतिनिधि ललन चौबे,रेहला थाना प्रभारी नूतन मोदी,पार्षद किरण देवी,रंजिता देवी,पूनम देवी,दिनेश शुक्ला,नजमुद्दीन नूरी,नरेंद्र राम गुड्डू,सुनील कुमार चौधरी,संजय कुमार,सलीमुद्दीन अंसारी, कमता प्रसाद,अजय कुमार रवि,विजय कुमार रवि,संजू ठाकुर,सुबोध कुमार,प्रियंका कुमारी,मुन्ना यादव,ज्वाला गुप्ता सहित कई लोग मौजूद 

No comments:

Post a Comment