स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत


मझिआंव:रेफरल अस्पताल परिसर में रविवार को आगामी23सितम्बर को  पूरे देश में सुरु होने वाले आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य सरकार के स्वास्थ्यमंत्री रामचन्द्र चंद्रवंसी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी जाति एवं समुदाय के लोगों का अब पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा. और आगामी23सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस योजना का पूरे देश भर में सुरुआत करेंगे. इसके लिए भारत सरकार सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पूरे देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटकों के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है.इन्होंने कहा कि आज मझिआंव के लिए स्मरणीय दिन है मेरे अथक प्रयास के बाद भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कलाकार अपनी कला व नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसके लिए हम रिजवी साहब के आभारी हैं. स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि पूरे देश में दस करोड़ लोग इस बीमा का लाभ लेंगे. और मेरे प्रयास से प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक झारखंड में 57लाख लोगों को लाभ देने की बात कही है. यह हमारे राज्य के लिए गौरव की बात है. इन्होंने कहा कि राज्य के सभी राशनकार्डधारियों के सभी परिवारों को13तरह की गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं. इसके लिए आपको देश भर के किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर अपना राशनकार्ड दिखाना होगा, और आपका पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा.इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को पूरी तरह से दुनिया के शक्तिशाली देश की गिनती में खड़ा किया है. सभी को पक्का आवास एवं शौचालय देने के साथ साथ स्वक्षता का कार्य पूरे देश में जोर शोर से चल रहा है.
स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि यह आप सबों के आशीर्वाद का फल है कि मुझे प्रधानमंत्री से विकास व स्वास्थ्य के मामले में पुरस्कार मिला, और जब भी स्वास्थ्य की बात आती है तो वे झारखण्ड का नाम सबसे पहले लेकर उपमा देते हैं. इन्होंने लोगों को लंदन में स्वक्षता की बात बताते हुए कहा कि आप सभी को अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी. तथा जब भी कूड़ा डालें तो डस्टबीन में ही डालें.
इस अवसर पर एसडीओ सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारे गढ़वा जिले में 2लाख51हजार360 कार्डधारियों के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा. इन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम सूची में नही है वे प्रज्ञा केंद्रों पर जाकर लौगिंग करा लें और मेरे लौगिंग में भेजवा दें, उनका नाम जुड़ जाएगा.
कार्यक्रम के पुर्व भारत सरकार के कलाकारों ने स्वस्थ्यबीमा के बारे में शानदार नाटक मंचन किया और लोगों को जागरूक किया.
इस अवसर पर रांची से आये नैयर रिजवी, सीएस डॉ एन के रजक, रेफरल प्रभारी कमलेश कुमार, डॉ बिनोद तिवारी,बिरेन्द्र नाथ दुबे, ललित बैठा, उमाशंकर यादव,संजय सिंह, दिवाकर दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment