डीलर के खिलाफ लाभुको ने किया हंगामा --


डीलर के खिलाफ लाभुको ने किया हंगामा 
---------------
सीओ ने एसडीओ को मेराल पश्चमी पंचायत के डीलर शम्भू राम एवं राम जन्म राम के पीडीएस दुकान के अनुगप्ति निलंबन के लिए किया अनुशंसा

मेराल : पश्चमी पंचायत के पीडीएस  राशन डीलर शम्भू राम एवं राम जन्म राम के मनमानी से नाराज ग्रामीण रविवार को जन वितरण प्रणाली के दुकान पर हंगामा करने के बाद प्रभार एमओ  सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय के आवास पर पहुँच कर 4-5 माह से पर्ची निकाल कर राशन नही देने का आरोप लगते हुये अबिलम्ब राशन दिलवाने तथा डीलर प पर कार्रवाई करने की माँग की 30-35 की संख्या में ग्रामीणों ने सीओ के आवास पर डीलर के खिलाफ भड़ास उतारी और कहाँ की कार्रवाई नही होने की स्थिति में हम सभी लाभुक मिल कर उग्र आन्दोलन करनेके लिए बाध्य होंगे लाभुको ने कहा कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाकर पॉश मशीन से पर्ची निकलने के 3-4 माह बाद भी राशन नही मिल रहा है इस बीच डीलर के पास दर्जनों बार राशन लेने के नाम पर डीलर के घर जा कर घंटो बैठ कर बिना राशन लिए वापस आना पड़ता है ग्रामीणों को इस बात का भी गुस्सा था कि अधिकारियों को इसकी सुचना देने के बाद कोई कार्रवाई नही होता है,सीओ राकेश सहाय ने लोगो को आश्वास्थ किया कि 2-3दिन के अंदर सभी को निकला हुआ पर्ची का राशन दिलवाया जायेगा तथा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों डीलर शेम्भू राम एवं राम जन्म राम की दुकान को निलंबित किया जा रहा है आश्वाशन के बाद ग्रामीण शांत हुए पूछे जाने पर राकेश सहाय ने बताया कि दोनों डीलर की अनुग्यप्ति निलबंन करने के लिये सदर एसडीओ, गढ़वा को अनुशासन की जा रही है लाभुक बीरेंद्र ने 5 माह का पर्ची दिखाते हुए कहा कि कब तक राशन नही मिला इसी तरह नंदकुमार यादव 3 माह गुलाब अंसारी मार्च के बाद अंगूठा के पहचान नही होने के  वजह से डीलर के द्वारा नही दिया जा रहा है सुदर्शन महतो राम प्रवेश राम जितेंद्र राम सुदामा यादव राजेश्वर यादव रामधीन राम जायरीन बीबी देवनाथ साह आदि ने कहा कि  हमलोगों को भी तीन माह से पर्ची निकलने के बाद भी डीलर द्वारा राशन नही दिया जा रहा है। मौके पर समाज सेवी जफीर अंसारी समीम रंगसाज श्रवण राम मंदीप राम  नथुन राम जनाव अली सुरेश राम इनलोगो ने भी कहा कि मेरे परिवार में भी डीलर द्वारा समय से राशन नही दिया जाता है

No comments:

Post a Comment