रमना पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा पत्थराव



रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में शनिवार के देर रात्रि मारपीट की सूचना एवं कांड संख्या 75/18 के अनुसंधान करने पहुंची पुलिस पर
ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने से पुलिस वाहन संख्या जेएच 14 बी 6452 का सीसा टुट गया जबकि ग्रामीणों के पत्थराव मे जवान नंदलाल राम तथा परमानंद सिंह जख्मी हो गए |वही सभी जवानों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया |घटना की सूचना मिलने के बाद विशुनपुरा व नगर उंटारी के जवानो के साथ देर रात्रि पहुंचे पुलिस निरिक्षक सत्येन्द्र नरायण सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया | जख्मी जवानो का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रमना मे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया |घटना के बाद जवान दुधनाथ राम के आवेदन पर 28 नामजद एव एक सौ अज्ञात महिला व पुरुष पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है |दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक एएसआई अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व मे जवान दुधनाथ राम, पतरस खलको, नंदलाल राम, पंकज कुमार, सोनु गुप्ता, राकेश दास, जितेन्द्र पासवान, घुरन उरांव, संजय सिंह व परमानंद सिंह थाना के दोनों वाहन से कांड संख्या 75/18 के पिड़िता  टंडवा निवासी शीला देवी और उसके पति  उमाशंकर पासवान के सूचना पर गांव पहुंचे |पिड़ित परिवार ने पुलिस के पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि कांड संख्या 75/18 के आरोपी के परिजन गांव नहीं रहने दे रहे हैं |पुछताझ के क्रम के दरम्यान ही ग्रामीण चोर चोर का हल्ला मचाकर जवान और पुलिस वाहन पर हमला कर दिए |हमलावर हरवे हथियार, इट व पत्थर से लैस थे |जिसमे जवान नंदलाल राम व परमानंद सिंह के जख्मी होने के साथ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया |
-पहले भी हुआ है पुलिस पर हमला -
रमना थाना क्षेत्र के टंडवा मे पहले भी पुलिस ग्रामीणों का आक्रोश झेल चुकी है |2013 मे टंडवा मे रात्रि गश्ती पर निकले बीनू उरांव भी चोर के अफवाह मे ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बन गए थे मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने बीनू को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया था |
-पक्ष -
घटना की रात घर में कोई पुरुष नहीं था |कुछ लोग हाता डाक कर घुसने का प्रयास कर रहे थे लगा कि चोर है शोर मचाने के बाद ग्रामीण जुट गए |बाद में पता चला पुलिस है |
-यसोदा देवी पति रामचंद्र राम
-पक्ष -उमाशंकर राम और रामचंद्र राम मे पूर्व से विवाद (कांड संख्या 75/18) चला आ रहा है जिसमे रामचंद्र राम को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है |इधर उमाशंकर राम की पत्नी शीला देवी द्वारा थाना को सूचना दिया गया कि रामचंद्र राम के परिजनों द्वारा गांव में नहीं रहने दिया जा रहा है |पंचायत के मुखिया द्वारा भी मामला सुलटाने का प्रयास किया गया |मामला नहीं सुलटने की स्थिति में पुलिस मौके पर गई थी |
-कलीम अख्तर खान, थाना प्रभारी, रमना

No comments:

Post a Comment