अवैध देशी शराब बनाने के खिलाफ रविवार को छापामारी अभियान चलाया




कांडी -पुलिस ने थाना क्षेत्र के लमारी खुर्द व लमारी कला गांव में अवैध देशी शराब बनाने के खिलाफ रविवार को छापामारी अभियान चलाया
।जिसमें लगभग 150 किलो जावा महुआ व दारु बनाने वाले उपकरण व चूल्हा को नष्ट किया गया।थाना प्रभारी बिजय कुमार सिंह ने बताया की इस छापामारी मे किसी कि गिरफ्तारी नही हुई है।पुलिस को देखते महिला पुरुष घर छोड़कर फरार हौ गए।उन्होने कहा की थाना क्षेत्र के किसी भी गांव व टोला मे
अवैध देशी शराब का कारोबार किसी सुरत मे फलने फूलने नही दिया जायेगा।उन्होने लोगों से अपिल करते हुये कहा की अवैध दारु बनाने वाले धंधा को छोड़ कर कोई दूसरा रोजगार करे।सभी लोग इस धन्धा को तुरंत त्याग दे। इस अभियान मे एएसआई रोबिन्सन मुंडरी मिथेलेश तिवारी सहित पुलिस बल शामिल थे।

No comments:

Post a Comment