गढ़वा:संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की बैठक उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय की अध्यक्षता में " जी. एन. कान्वेन्ट स्कूल (गढ़वा) के प्रांगण में हुई।
जिसमे प्रान्त साहित्य प्रमुख डॉ नथुनी पांडेय आजाद जी की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत संस्कार भारती ध्येयगीत से हुई। तत्पश्चात संस्कार भारती के निर्धारित
छः उत्सवों में से एक श्रीकृष्णजन्माष्टमी उत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली देवरूप सज्जा प्रतियोगिया के आयोजन को लेकर विमर्श हुआ।
23 सितम्बर 2018 को पूर्वाह्न 10 बजे से
जी. एन. कान्वेन्ट स्कूल (गढ़वा) के प्रांगण में होने वाली उक्त प्रतियोगिता 3 सत्रों में संम्पन्न होगी।
प्रथम सत्र के अंतर्गत 10 बजे से उद्घाटन सत्र होगा।
द्वितीय सत्र में 10:30 बजे (पूर्वाह्न) से देवरूप सज्जा प्रतियोगिया के अंतर्गत समूह 'क'( 0-3 वर्ष) समूह 'ख' ( 3- 6 वर्ष) तथा समूह 'ग'(6-12 वर्ष) के प्रतिभागी विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप में मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके आधार पर निर्णायक प्रत्येक समूह के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों के लिए मूल्यांकन करेंगे।
विजयी प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह पदक एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा तथा शेष प्रतिभागियों को पदक एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
तथा तृतीय सत्र के अंतर्गत 1 बजे से पुरस्कार वितरण सत्र का आयोजन होगा।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के मध्य में श्री कृष्ण पर आधारित नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियाँ भी होंगी।
इस प्रतियोगिया मे गढ़वा शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे। किन्ही कारणों से जो लोग विद्यालय द्वारा अपने बच्चों या पाल्यों की सहभागिता सुनिश्चित नही कर पाएं हों वे सुबह 9 से 10 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर निबन्धन (सहभागिता) करा सकते हैं।
किसी जानकारी के लिए दूरभाष संख्या- 9031341648,9835782050, 9471346773 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
बैठक में संस्कार भारती के कार्यों को गति प्रदान करने हेतु पूर्व से सदस्य के रूप में सक्रिय रहे ओम प्रकाश चौबे को गढ़वा जिला इकाई में सहमंत्री, विवेकानंद पाठक को सह-कोषाध्यक्ष तथा दीपक पांडेय को सह- लोककला संयोजक का दायित्व प्रांतीय अधिकारी प्रान्त साहित्य प्रमुख डॉ नथुनी पांडेय आजाद जी की उपस्थिति में सौपा गया।
बैठक में प्रमुख रूप से पलामू विभाग प्रमुख श्री नीरज श्रीधर "स्वर्गीय" गढ़वा जिला इकाई के संरक्षक मदन प्रसाद केशरी , गढ़वा जिला प्रमुख शम्भू कुमार तिवारी, गढ़वा जिला उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, जिला साहित्य संयोजक राजेश , संगीत संयोजक मनोज कुमार सिंहा उपस्थित थे।
देवरूप सज्जा प्रतियोगिता 23 सितंबर को
प्रकाशित तिथि -
September 21, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment