मृतक मुरली प्रसाद की पत्नी को पारा शिक्षकों ने आर्थिक मदद की


कांडी:प्रखंड के जमा दो उच्च विद्यालय के पारा शिक्षक मुरली प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी को प्रखंड के पारा शिक्षकों ने बीस हजार दो सौ साठ रुपए सहायता राशि के रुप में प्रदान          किया.
बताते चलें कि मुरली प्रसाद की मृत्यु इलाज के अभाव में ग्यारह सितंबर को उनके पैतृक आवास पर हो गई थी.आर्थिक रुप से अत्यंत लाचार मुरली प्रसाद को पिछले कई वर्षों से मधुमेह की बीमारी थी.अल्प व अनियमित मानदेय उनके इलाज में सबसे बड़ा बाधक बना. एक माह पूर्व प्रखंड के औपचारिक शिक्षक, पारा शिक्षक संकुल साधन सेवी सहित कई जन प्रतिनिधियों ने लगभग बाइस हजार रुपए चंदा कर उन्हें ईलाज से लिए रांची रीम्स भेजा था. किन्तु उन्हें नही बचाया जा सका.बुधवार को प्रखंड के पारा शिक्षकों ने दोबारा चंदा कर बीस हजार दो सौ साठ रुपए इकट्ठा कर मुरली प्रसाद के परिवार को सौंपा ताकि श्राद्ध कर्म में बाधा न पहुंचे.इस बार भी जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के औपचारिक शिक्षक व पारा शिक्षकों सहित प्रखंड के अन्य विद्यालयों के औपचारिक व पारा शिक्षकों ने चंदा कर मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की.
मौके पर रामरंजन,अमरेन्द्र पंडित, वरुण शर्मा, उदय राम,भाष्कर,नंदलाल मेहता,रविकांत दास व कर्मदेव राम सहित कई पारा शिक्षक मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment