शहीद पुलिस पदाधिकारी दयाशंकर मिश्र को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी


 49वर्ष पूर्व बीमोड़ पर बिहार से आये पंजाबी डकैतों से लोहा लेते  बीरगति को प्राप्त हुए थे विश्रामपुर थाना के पुलिस-पदाधिकारी दयाशंकर मिश्र
 शहीद पुलिस पदाधिकारी  दयाशंकर की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते पुलिस अधिकारी व इलाकाई मानिंद लोग
विश्रामपुर- नप अंतर्गत सर्वाधिक ब्यस्तम चौक बीमोड़ स्थित समाधिस्थल  पर शहीद पुलिस पदाधिकारी दयाशंकर मिश्र  को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।इस जाबांज शहीद पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि देने रेहला थाना  की थाना प्रभारी नूतन मोदी के साथ आये कई अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान के अलावा बड़ी संख्या में इलाकाई विशिष्टजन तथा आम-आवाम उनकी समाधि स्थल पर पहुंचे थे।सबसे पहले सशस्त्र जवानों ने हथियार को उल्टा कर उनको शोक -सलामी दी।इसके  बाद थाना प्रभारी नूतन मोदी, स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव , नप प्रतिनिधि इदरीश हवारी,सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय,भाजपा के नगर मंडल अध्य्क्ष सीताराम आर्य, महामंत्री शिवशंकर  चन्द्रवंशी,भाजपा नेता विनय चौबे, कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी बालजी चौबे,सन्नी चौबे,कृषक कवि मुंशी महतो ,राजेश्वर मेह्ता, प्रवीण सिंह, बबलू चौबे,बुजुर्ग वशिष्ठ चौबे के अलावा सअनि मनोज कुमार ,रामेश्वर दास आदि लोगों ने शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।शहीद दयाशंकर मिश्र की स्मृति में दो मिनट का सामूहिक मौन रखा गया।संचालन कर्त्ता  झारखंडी कवि मुंशी मेह्ता ने शहीद पुलिस अधिकारी की बीरता व पराक्रम को अनुकरणीय बताया।साथ ही आम -आवाम व पुलिस महकमा से शहीद दयाशंकर मिश्र की आदमकद प्रतिमा इस स्थल पर स्थापित करने का निवेदनपूर्वक आग्रह किया।सभी उपस्थितजनों ने इस सुझाव का स्वागत कर इसपर गंभीरता से अमल करने की जरूरत बतायी।साथ ही इस�

No comments:

Post a Comment