विश्रामपुर पुलिस ने पांच स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार



विश्रामपुर पुलिस ने 23 व 24 सितंबर की रात्रि में विशेष छापामारी अभियान चलाकर पांच स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.सभी वारंटियों की तलाश पुलिस को पिछले कई माह से थी.पुलिस निरीक्षक दीप नारायण रजक ने बताया कि थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी संजय तिवारी व कृष्णा तिवारी एसटी एक्ट 13/11 के अभियुक्त थे.जिनपर कोडरमा न्यायालय में मामला दर्ज था.इनदोनो आरोपियों को कोडरमा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया.जहां से न्यायलय ने इन दोनो को जेल भेज दिया.इसके अलावा छिपादोहर निवासी मुनेश्वर भुइयां व गुरि निवासी सुदामा कुमार गुप्ता को भी पुराने मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.जबकि विश्रामपुर निवासी कन्हाई सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था.लेकिन न्यायालय द्वारा जारी रिकॉल जमा करने के बाद इसे छोड़ दिया गया.पुलिस निरीक्षक डीएन रजक ने कहा कि पुलिस का छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.वांक्षित आरोपी पुलिस या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे,अन्यथा जेल जाने को तैयार रहे.

No comments:

Post a Comment