पषुपालन पदाधिकारी डॉ के के सिंह के पिपरा कला केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित किराए के मकान से सोमवार की रात्री बड़ी चोरी की घटना घटी



गढ़वा : रमना के प्रखंड पषुपालन पदाधिकारी डॉ के के सिंह के पिपरा कला केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित किराए के मकान से सोमवार की रात्री बड़ी चोरी की घटना घटी । घटना की रात्री श्री सिंह   सपरिवार अपने रिष्तेदार के घर गए थे। इसी का लाभ उठाते हुए चोर चहारदीवारी फांदकर तथा मेन गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेष कर गए, तथा एक - एक कर इतमिनान से धर में रखे एक लाख पैतालिस हजार रूपये नकदी , सोने का एक ब्रासलेट,सोने का दो गले का चैन , सात जोड़ा सोने का कान का टप्पस , चालीस ग्राम का सोने का मंगलसूत्र , चांदी का सिक्क दस पिस , चांदी का  दो ग्लास , चादी का एक कटोरा , एक ट्रे समेत करीब दस लाख रूपये का आभूषण व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए।  पषुपालन पदाधिकरी श्री सिंह  बिहार के कैमुर जिले मोहनिया के अहिनौरा के मुल निवासी है। 

No comments:

Post a Comment