गढ़वा : लोगों को स्वस्थ्य रखने की दिशा में कार्यरत सदर अस्पताल गढ़वा में जल जमाव खुद ही बीमारियों को आमंत्रित करने का उपाय कर लिया है। स्थिति है कि सदर अस्पताल परिसर में जल जमाव लगा हुआ है जिससे मलेरिया के प्रकोप की संभावना बनी हुयी है। मालूम हो कि बरसात के पानी के वजह से अस्पताल परिसर में जल जमाव हो गया जिससे सदर अस्पताल मलेरिया समाप्त करने की जगह खुद मलेरिया को आमंत्रित कर रहा है।
इधर इस संबंध में सिविल सर्जन डा. एनके रजक ने बताया कि मैने जल जमाव को हटाने के लिए नगर परिषद गढ़वा को पत्र भी लिखा किन्तु इसके बावजुद नगर परिषद का इस ओर कोई ध्यान नही है। मै खुद इस बात को मानता हुं कि मलेरिया को दुर करने की दिशा में हम प्रयासरत हैं किन्तु नगर परिषद की लापरवाही से सदर अस्पताल को मलेरिया दे रहे हैं।

No comments:
Post a Comment