विश्रामपुर, पलामू : पांडू थाना क्षेत्र के तिसिबार में बुधवार शाम सात बजे मॉब लिचिंग की घटना सामने आई है। जहां बेकाबू भीड़ ने तीन लोगों को जमकर पिटा। साथ हीं तीनों को अधमरा कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान बबलू मुसहर नामक एक शख्स ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल विकास व गुड्डू मुसहर का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि दरअसल तीनों लोग बिहार के औरंगाबाद से शादी के लिए लड़की देखने तिसिबार गांव आये हुए थे। जहां अनजाने व्यक्ति के रुप में चोर.समझ कर तीनों को वहां के ग्रामीणों ने जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिसमें तीनों की स्थिति काफी बिगड़ गई। वहीं मॉब लिंचिंग जैसी घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। सिथ हीं अपनी ओर से तीनों को बचाने में
जुट गयी। लेकिन बेकाबू भीड़ पुलिस से ही उलझ गई। पुलिस को आत्मरक्षार्थ व भीड़ को तीतर बितर करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। विदित हो कि मंगलवार की रात उंटारी रोड थाने के मुरमा खुर्द व पांडू थाने के चौरा व दरुआ गांव में डकैती की वारदात हुई थी। जिसमें डकैतों ने घर में मौजूद महिलाओं व बच्चों को टांगी से जानलेवा हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। उन्हें गांव में इन दिनों अनजाने व्यक्ति को देखकर इस किसी ने अफवाह फैला दी की इन्ही तीनों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद गांव के लोगों की भीड़ भरी टोली ने तीनों के साथ मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही पलामू पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने गुरुवार को घटनास्थल का जायजा लेकर वहां के लोगों से बातचीत कर पूरी जानकारी लिया। उन्होंने मॉब लिचिंग व पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में मामले का स्पीडी ट्रायल चलाने का भी निर्देश दिया है।

No comments:
Post a Comment