बंशीधर नगर:---प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन
किया गया।जनता दरबार मे उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन होसके इसे ध्यान में रखकर लगातार प्रखण्ड कार्यालय परिसरमे प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार काआयोजन किया जा रहा है।उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी समस्याओं को लिखित रूप में देने को कहा ताकि कार्यवाई किया जा सके।जनता दरबार मे कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमे 16 आवेदन राशनकार्ड से सम्बंधित,एक आवेदन मृत्यु प्रमाण पत्र तथा एक आवेदन दिव्यगता पेंशन से समन्धित था।जनता दरबार मे प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान,बीपीओ रविशंकर सिंह,प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सोशलिष्ट राम,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी रामा शंकर प्रसाद,मनरेगा लेखा पाल सुनील तिवारी,जनसेवक उमेश कुमार,रविन्द्र कुमार,प्रवीण चंचल,कुमारी ममता लता,मुखिया मुस्ताक अहमद शेख,रोजगार सेवक प्रभात पांडेय,किशोर कुमार,प्रभाष पांडेय,रोहित शुक्ल,रीना कुमारी,जयराम पासवान, कार्यालय सहायक कलेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment