जनता दरबार

राज्य सरकार एवं उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर मंगलवार को रंका प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार
में 11 आवेदन आए मगर किसी का निष्पादन नहीं हो सका जनता दरबार में भूमि संरक्षण से संबंधित 3 पेंशन से 4 जमीन से संबंधित एक खाद्य एवं आपूर्ति से एक प्रधानमंत्री आवास योजना से एक एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित एक आवेदन आए जिसमें किसी का निष्पादन नहीं हो सका सभी आवेदकों को अगले सप्ताह होने वाली जनता दरबार में जानकारी देने की सलाह दी गई मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद परवेज जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रमुख लीलावती देवी प्रशांत आनंद समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment