बंशीधर नगर:- माननीय स्वास्थ्य मंत्री को यह पता नहीं है कि शिक्षक समाज के दर्पणहोते हैं, और सभी बूथों पर इनके द्वारा ही चुनाव संपन्न कराया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शिक्षकों पर किया गया कटाक्ष माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का 2019में चुनाव जीतने का मिशन अधर में लटक सकता है । उक्त बातें भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश्वर पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान कही ।
उन्होंने सुबे के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा सरकारी विद्यालय के शिक्षकों पर किए गए कटाक्ष की निंदा किया है। स्वास्थ मंत्री ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक झोला लेकर सिर्फ कोषागार का चक्कर लगाया करते हैं, यह बयान हास्यापद है। यह जानते हुए कि सरकारी विद्यालय के शिक्षक निकासी एवं ब्यवन पदाधिकारी भी होते हैं। ऐसी स्थिति में अपने प्रखंड के सभी शिक्षकों को समय पर वेतन देना उनका परम कर्तव्य बनता है। वही सरकारी आदेश का निर्वहन भी होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तत्काल सरकार बर्खास्त करें साथ ही मंत्री महोदय सार्वजनिक रूप से सभी सरकारी शिक्षकों से माफी मांगे । उन्होंने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के नाते संगठन से ऐसे मंत्रियों पर लगाम लगानेकी अपील किया , साथ ही उन्होंने मंत्री महोदय को भी खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकारी शिक्षकों का मान मर्दन करना बंद करें । प्रेस वार्ता में पेंशनर समाज के अनुमंडलीय अध्यक्ष गदाधर पांडे भी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment