युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


 मेराल : थाना क्षेत्र के चामा गांव के तेली टोला निवासी शंभू साव 30 वर्ष  रविवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार हरदेव का पुत्र शंभू दोपहर गांव के ही मृत व्यक्ति के दाह संस्कार में गया था। वह करीम 3:30 बजे नशे की हालत में घर लौटा और अपने रूम को अंदर से बंद कर लिया। बाद में दरवाजा नहीं खोलने पर घर के लोग खिड़की से देखा कि वह फांसी के फंदे से लटक रहा है। घर के लोग हो हल्ला कर आसपास के लोगों को बुलाया तथा उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की परंतु स्थानीय चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  शंभू अपने पीछे दो पुत्र तथा पत्नी को छोड़ गया। घटना की सूचना मेराल थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment