मेराल : हासनदाग गांव के डिह टोला गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर स्टूडेंट्स क्लब हासनदाग के द्वारा भव्य आकर्षक पूजा पंडाल की तैयारी पूरी कर ली गई। जो बृहस्पतिवार 13/09/ 2018 से गणेश भगवान की पूजा अर्चना शुरू की जाएगी। साथ ही भभुआ जिले के पुरानिक बाबा द्वारा 10 दिन तक पाठ कराया जाएगा स्टूडेंट्स क्लब के जो संजय विश्वकर्मा रामप्रवेश चंद्रवंशी अमेरिका विश्वकर्मा रमेश चंद्रवंशी विशाल विश्वकर्मा रामलाल चौधरी विजय चौधरी गोलू विश्वकर्मा अन्य सहित सदस्यों द्वारा काफी संघर्ष एवं लगन के साथ मेहनत करके हसनदाग गांव के गणेश चतुर्थी पर्व को विशाल पंडाल को सजाया रचाया। पूजा पंडाल सजाने के लिए डाल्टनगंज के कलाकारों को बुलाया गया जो उनके हुनर बहुत ही बेमिसाल है जिसका लागत खर्चा लगभग ₹100000रु बताया जाता है मेराल प्रखंड के आसपास क्षेत्र में कहीं भी इस तरह का पंडाल सजाया नहीं गया है हासनदाग गांव के धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोगों ने सहयोग के रूप में चंदा देकर इस मुकाम तक पहुंचाया है जो देखने लायक है।
प्रकाशित तिथि -
September 12, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Latehar News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment