पारा शिक्षकों ने इविद्या वाहिनी के तहत रजिस्ट्रेशन कराने व टैब लेने का विरोध किया


बंशीधर नगर:--झारखण्ड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आहवाहन पर शनिवार को प्रखण्ड के पारा शिक्षकों ने इविद्या वाहिनी के तहत रजिस्ट्रेशन कराने व टैब लेने का विरोध किया
।प्रखण्ड संसाधन केंद्र के लेखपाल चन्दन कुमार को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के नाम लिखे आवेदन देकर पारा शिक्षकों ने इस आशय की जानकारी दिया है।संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप देव ने कहा कि जब तक सरकार पारा शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन नही देगी तथा छतीसगढ़ की तर्ज पर राज्य के सभी पारा शिक्षकों का समायोजन नही करेगी तबतक हमलोग ई विद्या वाहिनी का न टैब लेंगे और न रजिस्ट्रेशन कराएंगे।मौके पर हृदया प्रसाद गुप्ता,विजय राम,लियाकत हुसैन,अनोज राम,राकेश रौशन,संजय कुमार,अनूप विश्वकर्मा, अलीम अंसारी,मदन राम,सचिदानंद चौबे,राम चन्द्र महतो,अशोक कुमार ठाकुर,नन्दू सिंह,कृष्णा सिंह,राधा प्रसाद यादव,उमेश उराँव,मुनेश्वर मेहता,अनिल पाल, उमेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment