सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी ने की.



  कांडी:सतबहिनी झरना तीर्थ में रविवार को हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में हुई.जिसकी अध्यक्षता सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी ने की.
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिसमें आगामी छठ महापर्व का भव्य आयोजन करने तथा भव्य यज्ञ समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंत्री ने सदस्यों को बताया कि झरना के ऊपर 62 लाख की लागत से पुल का निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. साथ ही झारखंड सरकार ने सतबहिनी के सुंदरीकरण के लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. जिससे सतबहिनी झरना तीर्थ का सुंदरीकरण किया जाएगा.दिसंबर तक हर हाल में सतबहिनी झरना तीर्थ को बिजली से जोड़ दिया जाएगा. उन्होने ने भूमि संरक्षण से सोलह लाख की लागत से बन रहे तालाब का भी जिक्र किया.बैठक में आगामी छठ पर्व में व्रतियों के बीच दूध व फल का वितरण करने का निर्णय लिया गया.बोर्ड के अध्यक्ष सह मंत्री ने सतबहिनी में निर्माणाधीन अस्पताल के संवेदक को कार्य में शिथिलता बरतने तथा  निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाये जाने के शिकायत पर सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह का लापरवाही व गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.मौके पर सरकोनी मुखिया  सह मुखिया संघ की प्रखंड अध्यक्षा मीना देवी ने बजरंग बली मंदिर के दूसरे तल्ला पर राम-सीता दरबार के निर्माण की मांग की. मौके पर उपस्थित सदस्यों से मंत्री जी ने कहा कि पूर्व के लोगों द्वारा जो सतबहिनी का विकास किया गया है उसे भुलाया नही जा सकता.उन्होने कहा कि सभी लोग मिलकर विकास करें. धार्मिक स्थल किसी व्यक्ति विशेष का नही होता.यह स्थल सभी का है. कहा कि  महायज्ञ के दौरान दो दिनों तक कोलकाता के कलाकारों द्वारा देव रूपों की झांकी निकाली जाएगी, जो यज्ञ में आकर्षण का केंद्र रहेगा.मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, जगन्नाथ मेहता,गुड्डू सिंह,कृष्णा पांडेय, ललित बैठा सहित कई लोग मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment