अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ की

,बंशीधर नगर:--अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ की
गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में शामिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारत माता की जय,बंदेमातरम, इंडियन आर्मी जिन्दाबाद,भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे।शोभायात्रा सूर्यमंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर से वापस होकर हेन्हों मोड़ के निकट गिरिवर पांडेय के प्रतिमा स्थल के निकट पहुँचकर नुक्क्ड़ सभा मे तब्दील हो गई।सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रशांत सहाय ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम का इतिहास गौरवशाली रहा है।भारत ने कई बार पाकिस्तान को धूल चटाया है।जिला संयोजक कुमार जितेंद्र विद्यार्थी ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तानी सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सेना को जबाब दिया ठीक उसी प्रकार वर्तमान समय मे भारत मे बैठे पाकिस्तानियों का सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस मंच के माध्यम से भारत मे बैठे देश विरोधी,पाकिस्तानियों को सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से खात्मा करने या पाकिस्तान भेजने की मांग करती है।सभा को विक्की कुमार,ने भी संबोधित किया।शोभायात्रा में मनीष अग्रवाल,सोनू,आशीष जायसवाल,हरिओम,हिमांशु,विकास,सोनू,विशाल,विक्रांत,आकाश,अभिषेक, रानी,प्रीति,साक्षी,मीनाक्षी,आकांक्षा,सहित विभिन्न विद्यालयोव कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थी शामिल थे।शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थियों के लिए बिस्किट व पेयजल की व्यवस्था मनीष अग्रवाल व विकास कुमार द्वारा किया गया था।

No comments:

Post a Comment