मेराल : प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को वीडियो मनोज कुमार तिवारी सीईओ राकेश कुमार सहाय एवं थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को धार्मिक एवं समुदायिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वीडियो मनोज कुमार तिवारी ने कहा विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है विकसित समाज की पहचान स्वस्थ और स्वच्छता से ही होती है स्वच्छता के बिना अच्छे स्वास्थ्य कल्पना नहीं की जा सकती उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की । सीओ राकेश कुमार सहाय ने कहा कि कोई भी समाज जहां के लोग गंदगी में रहते हो और स्वास्थ्य के स्तर पर कमजोर हैं उन्हें विकसित या सभ्य नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि अब से प्रत्येक मंगलवार को व्यस्त उत्तम कार्य में भी एक घंटा का समय निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा थाना प्रभारी गुपतेश्वर तिवारी ने कहा इस तरह के धार्मिक सामुदायिक स्वच्छता अभियान चलाने से जहां गांव शहर स्वच्छ होगा वही समाज में समरसता कायम होगी तथा लोगो के प्रति जागरूक होंगे। प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकारी स्वच्छता अभियान में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।तथा लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। इस अभियान के तहत प्रखण्ड बाहर गेट के पास दोनो तरफ एवं थाना परिसर में लगे एवं कचरे की साफ सफाई की गई अभियान में मुख्य रुप से अजय शुक्ला प्रशांत मिश्रा सुनील कुमार सहायक रिजवान अखतर रविरंजन पंचायत सेवक कपिल देव सिंह संजीव ठाकुर नंदलाल पाठक राधेश्याम तिवारी मुखिया अरविंद महतो देवी शरण बबलू सिंह उप मुखिया समाजसेवी मुन्ना सिंह जहूर लिपिक बंदना कुमारी शीला देवी साधना कुमारी महिला समाज सेवी चंपा देवी अशोक राम अवधेश कुमार लक्ष्मण बैठा नवीन कुमार जयसवाल का फिरोज खान उदय चंद्र प्रसाद वीरेंद्र राम थाना के एसआई आशुतोष कुमार सिन्हा एल्बम जितेंद्र बालाजी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तथा लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment